G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा कस्बे में बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसका इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बा निवासी रामनरेश शुक्ला की 45 वर्षीय पत्नी मधु शुक्ला अपने 22 वर्षीय पुत्र ऋषभ शुक्ला के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कहीं जा रही थी। जैसे ही बाइक नेशनल हाईवे दो पर पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया बाइक कुत्ते से टकरा गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी मधु शुक्ला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share