G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गाँव में खेतो डालने के लिए घर के कमरे में रखी खाद किसान निकाल रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गाँव निवासी स्व. श्याम नरायन का 65 वर्षीय पुत्र केशव खेतो डालने के लिए घर के कमरे में रखी खाद निकाल रहा था।

तभी उसको वही छिपे हुए ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही खबर लिखे जाने तक मृतक का शव ट्रामा सेंटर में रखा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share