उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट पर पत्नी की अस्थियां विसर्जन कर रोड पर पहुंचे वृद्ध को बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्व. राम दीन के 60 वर्षीय पुत्र शिव मोहन की पत्नी सत्यवती का पाँच दिन पूर्व स्वर्गवास हो गया था। वह पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने कस्बा निवासी स्व. त्रिलोचन सोनी के 61 वर्षीय पुत्र अपने मित्र राजेश सोनी के साथ फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित भिटौरा गंगा घाट आया था।
गंगा में अस्थियां विसर्जित कर जब वह रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शिवमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद साथ आए उसके मित्र से घायल को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
