G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गाँव के चौराहे के समीप बुधवार की शाम बैंक से पैसा निकाल करे घर जा रहे वृद्ध पर अन्ना साड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार के हैबतपुर गांव निवासी स्व० रहीम बक्स का 67 वर्षीय पुत्र मुमताज बुधवार को लगभग 3 बजे बेरा गढीवा बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस जा रहा था। जब वह हैबतपुर गाँव के चौराहे पर पहुंचा तभी अन्ना साड ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share