G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर गंभीर रूप से घायल अज्ञात युवक के पड़े होने की सूचना आरपीएफ को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचे आर पी एफ के जवान ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना आर पी एफ को हुई तो सूचना पर पहुंचे आर पी एफ के जवान रावेंद्र ने घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share