उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग के समीप अचानक बाइक के सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी राजू का 17 वर्षीय पुत्र रेहान बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग के समीप पहुंचा तभी अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!