उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रीत हो कर पलट गया। जिससे रोड किनरे खड़ी किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी मोबीन की 12 वर्षीय पुत्री अलीना और मोहल्ला निवासी नईम का 26 वर्षीय पुत्र फैजान दोनो रोड किनारे किसी काम से खड़े थे।

तभी तेज रफ्तार से निकला ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर दोनो के ऊपर पलट गया। जिससे अलीना और फैजान दोनो दबकर घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायलो को उसी ई-रिक्शे से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!