G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाज़ीपुर रोड बडनपुर के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी राम औतार सोनी का 50 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार सोनी जो ई-रिक्सा चालक है। रिक्सा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।रोज की भांति वह सवारी लेकर गाजीपुर जा रहा था।

जब बडनपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक सुरेश कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share