G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के असवाँ गाँव के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असवां गाँव निवासी प्यारे लाल का 30 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह बाइक पटवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव से थोड़ी दूर आगे बढ़ी तभी दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे अजीत सिंह घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हसवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share