G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के गोपालपुर बेलाई गांव में साइकिल सवार बृद्ध अनियंत्रीत होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपालपुर बेलाई गांव निवासी स्व. श्रीपाल का 70 वर्षीय पुत्र दशरथ साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था।

गांव में ही उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share