उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन अज्ञात युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रामपुर गांव की मोड पर बीती रात अज्ञात वाहन लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे युवक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं युवक अचेत अवस्था मे है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!