G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सेलरहा गांव के समीप बाइकों की भिडन्त में दोनों बाइको से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा मजरे खैरेई गांव निवासी अनूप का 21 वर्षीय पुत्र आमिर की 35 वर्षीय साली शफीना पत्नी स्व. लाईक अहमद आमिर के घर आई हुई थी। उसको अपनी बाइक पर सवार कर वह हथगांम थाना क्षेत्र के भुंगापुर गांव अपनी ससुराल छोड़ने जा रहा था।

जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के सेलरहा गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइको से तीन लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बाइक सवार को घर जाने की सलाह देते हुए आमिर व सफीना को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे जी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share