G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के शेमरापुर गांव की मोड पर स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शे पर सवार मजदूर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पचीसा मजरे खैरेई गांव निवासी इबने हसन का 30 वर्षीय पुत्र गुजजी ई-रिक्शा पर सवार होकर खागा कस्बे मजदूरी करने आ रहा था।

जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के शेमरापुर गांव की मोड पर पहुंचा। तभी स्कूल बस ने रिक्शे को टक्कर मार दिया जिससे रिक्शे पर सवार मजदूर गुजजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share