उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली कोतवाली कस्बे की रामलीला कमेटी की बैठक हुई जिसमें आगामी दशहरा महोत्सव को भव्यता को लेकर कई नए बदलाव करने पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित हुए। कहां गया कि इस बार का दशहरा महोत्सव ऐतिहासिक होगा और विशेष बदलाव आकर्षण का केंद्र रहेंगे दशहरा महोत्सव की सफलता को लेकर मौजूद लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई। चौडगरा क्षेत्र के भाऊपूर कुटी परिसर में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे श्री रामलीला कमेटी बिंदकी की एक बैठक हुई। जिसमें बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी तथा श्री रामलीला कमेटी बिंदकी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह उर्फ शिवम सिंह परिहार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले बिंदकी दशहरा महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। दशहरा महोत्सव में विशेष आकर्षण तथा भव्यता प्रदान करने की दृष्टिकोण से कई नए प्रस्ताव पारित हुए। दशहरा महोत्सव में इस बार रामलीला का मंचन न होकर सभी पांच दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। 30 सितंबर को गणेश वंदना तथा गंगा आरती के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ होगा। 1 अक्टूबर को चक्रव्यूह का मंचन तथा रामायण नाटक होगा। 2 अक्टूबर को प्रभु श्री राम द्वारा अहंकारी रावण का वध होगा तथा विशाल मेला लगेगा इसके बाद में खाटू जी श्याम महोत्सव का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को ब्रज की फूलों की होली तथा डांडिया डांस होगा। जिसमें बिंदकी व आसपास के जो लोग शामिल होना चाहते हैं वह कमेटी से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 4 अक्टूबर को राजस्थानी फोक डांस होगा। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव में किसान मेले का आयोजन होगा। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए विधायक जयकुमार सिंह जैकी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाएगा। भारत सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस बार दशहरा महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित कैलाश शिव मंदिर को भव्यता से सजाया जाएगा शोभा यात्रा का अंतिम पड़ाव कैलाश शिव मंदिर रहेगा जहां पर झांकी स्वरूपो तथा मेला कमेटी के लिए जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह उर्फ शिवम सिंह परिहार के अलावा संरक्षक मंडल के सदस्य नरेंद्र गुप्ता अनिल गुप्ता चार्ली अशोक गुप्ता कोल्ड डिपो रामकुमार साहू रामेश्वर दयाल दयाल सुनील बाबा गोपाल जी गुप्ता कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्यक्ष संजय मोना ओमर नवीन सिंह चौहान अमित बाजपेई गुलाम गुप्ता महामंत्री दिनेश मिश्रा प्रतीक शुक्ला गुलशन गुप्ता दीनानाथ गुप्ता मीडिया प्रभारी उत्कर्ष गुप्ता चंद्रप्रकाश चंदू के अलावा सदस्य उदय उर्फ छोटू रजत अग्रवाल अन्नू गुप्ता अतुल द्विवेदी बृजेश मिश्रा डॉक्टर पंकज अवस्थी हर्ष गुप्ता अशोक गुप्ता रामकुमार गुप्ता अश्विनी गुप्ता उत्कर्ष प्रताप सिंह आशीष तिवारी पूरन सिंह आदर्श चौहान राहुल सिंह संदीप गुप्ता उदय साहू आशीष तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By