G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन से गिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश प्रांत के जिला रींवा थाना पनवार गांव उपरवार निवासी नारेन्द्र प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र राहुल द्विवेदी ट्रेन से सफर कर रहा था। बताते हैं कि जब ट्रेन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। इसी बीच गेट में बैठा राहुल अचानक नींच के झोके में ओवर ब्रिज के नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिली आईडी से हुई शव की शिनाख्त।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share