उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कैची मोड़ के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदानी गाँव निवासी लाला सिंह का 55 वर्षीय पुत्र जय करन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कैंची मोड पर पहुंची तभी रोड पर पड़ी गिट्टी में उसकी बाइक स्लिप कर गिर गई। जिससे बाइक चालक जय करन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share