G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में खेल रहे मासूम बच्चे के ऊपर खौल रहा दूध पलट गया। जिससे मासूम गंभीर रूप से झुलस गया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी रिजवान का 1 वर्ष 6 माह का पुत्र गुलजार हुसैन घर में खेल रहा था।

वही करीब में खौलता हुआ दूध रखा था बच्चे का हाथ लगने से दूध मासूम बच्चे के ऊपर पलट गया। जिससे मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे के ज़ोर से चिल्ला कर रोने की आवाज़ परिजनो ने सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बच्चा गम्भीर रूप से झुलस चुका था। तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share