G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 कैची मोड पर सर्विस लाइन में ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरीगोविन्दपुर गांव निवासी छंग्गू लाल का 22 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार जो मजदूरी करता था।

बताते है कि शाम लगभग 7 बजे मजदूरी कर बाइक से वापस आ रहा था। जब कैची मोड सर्विस लाइन में पहुंचा तभी बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share