G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकारी गाँव में बीती रात अपने घर की छत से गिरकर युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टिकारी गांव निवासी महावीर का 40 वर्षीय पुत्र शिवचन्द्र खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया।

अर्द्धरात्री शौचक्रिया करने के लिए उठा तभी नींद के झोके में वह छत से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे सुरजीत ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share