G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक कुत्ते से टकराकर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादेपुर गांव निवासी ओम प्रकाश का 26 वर्षीय पुत्र बलबीर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी वाइक मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक बलबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी उमेश चंद्र व पायतेट मोमिन खान ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share