उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी मूलचन्द्र की 17 वर्षीय पुत्री सुमन ने खाली घर मे उस समय फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।

जब परिवार के लोग खेतो में काम रहे थे। वापस घर लौटे तो कमरे में पुत्री का शव फांसी के फन्दे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!