उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग में बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया, हादशे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर मोहल्ला निवासी अखिलेश का 25 वर्षीय पुत्र सुमित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें सुमित घायल हो गया। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सुमित का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!