G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव में किशोरी घर में रखा कूलर चालू कर रही थी। तभी करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी देवेंद्र सिंह की 11 वर्षीय पुत्री रुनझुन घर में रखा कूलर चालू कर रही थी तभी कूलर की बॉडी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। साथ पहुंचे परिजन बिना समय गंवाए अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share