उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले राधा नगर थाना क्षेत्र के मुचवापुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव निवासी भगवान दिन का 55 वर्षीय पुत्र जगत पाल बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आ रहा था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के मुचवापुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकले ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक जगत पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!