उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गाँव में घर से लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव निवासी राम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सुमित मंगलवार की शाम घर से निकला था जो वापस लौटकर नही आया। काफी देर बीत जाने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। आज सुबह जब गांव वाले शौचक्रिया के लिए जा रहे थे तब गांव वालों ने सुमित का शव पेड़ पर लटका देखा। तो ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो घर मे कोहराम मच गया सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!