G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव के समीप खेत मे काम कर रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी देश राज की 45 वर्षीय पत्नी राम शिया अपने गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गई थी वही उसको जहरीले साँप ने काट लिया।

साँप काटने की बात उसने अपने परिजनो को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share