G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव में अपने घर की छत पर महिला घरेलू काम कर रही थी तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गाँव निवासी जगन्नाथ की 50 वर्षीय पत्नी जनक दुलारी आज सुबह अपने घर की छत पर घरेलू काम कर रही थी।

तभी उसको वहां जहरीले सांप ने काट लिया, सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share