G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गाँव में बीती देर रात संदिग्ध अवस्था में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी सियाराम के 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में परिजनो ने बताया कि पत्नी व साले ने मिलकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share