उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर के समीप अज्ञात बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनका इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर भारती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा गांव निवासी अंसार का 33 वर्षीय पुत्र अल्ताफ व गाँव निवासी सुजान उद्दीन का 33 वर्षीय पुत्र मुन्ना दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कानपुर से वापस कौशांबी लौट रहे थे।

जब उनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर के समीप पहुंची। तभी रोड से गुजरी तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!