उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप रोड किनारे खड़ी ट्रक से बाइक सवार टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज बैसवारा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी डिप्टी सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रोहन सिंह अपनी 50 वर्षीय मां श्रीदेवी को बाइक पर सवार कर फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव अपनी बहन के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड किनारे खड़ी ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार श्रीदेवी गंभीर से घायल हो गई फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल अवस्था में श्रीदेवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share