उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर घूरी मजरे कमालपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी सोमवार को सुबह 8 बजे हसवा कस्बे के स्वामी चंद दास इंटर कॉलेज पढने के लिए थी। दोपहर बाद विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपने घर जा रही थी। जैसे ही हसवा मोड़ के अंडर पास को पार करके दूसरी ओर सर्विस लेन में गई। वैसे ही अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे छात्रा सड़क में गिर कर घायल हो गई है। छात्रा के घायल होने पर बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के एक शिक्षक समेत अन्य लोग पहुंचे। घायल अवस्था में छात्रा को इलाज के लिए हसव सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर अनुपम सिंह एवं स्टाफ नर्स रीना द्वारा घायल छात्रा का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर अनुपम सिंह ने बताया कि छात्रा के दो दांत टूट गए और गाल में गहरा घाव होने कारण टांके लगा दिए हैं। वही छात्रा के कमर, हाथ, पैर, और हाथ पैर की उंगली में अधिक चोट आई हुई है छात्रा का इलाज किया जा रहा है। घायल छात्रा के पिता अरविंद कुमार ने हसवा पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्रा घर जा रही थी। हसवा मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे बेटी गंभीर घायल हो गई है मौके से बाइक सवार आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया है। इस मामले में हसवा चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है बाइक को कब्जे में ले लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
