उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुँवरपुर गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कोंडारवा गाँव निवासी छंनु का 35 वर्षीय पुत्र सिद्दीक बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से बिंदकी जा रहा था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कुँवरपुर गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक सिद्दीक गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share