G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बाईपास के समीप ट्रक ने छोटा हांथी को टक्कर मार दिया। जिससे छोटा हांथी का चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के संगम विहार निवासी पाप्पू का 32 वर्षीय पुत्र सतवीर जो छोटा हांथी चालक है। वह छोटा हांथी पर भाड़ा लेकर प्रयागराज छोड़ने गया था।

वहाँ से वापस लौटते समय जब खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बाईपास के समीप पहुँचा तभी ट्रक ने छोटा हांथी को टक्कर मार दिया। जिससे चालक सतवीर घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share