उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर में बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक सवार दम्पति घायल हो गए, घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकस करन गांव निवासी राज करन का 27 वर्षीय पुत्र रमेश अपनी 24 वर्षीय गर्भवति पत्नी कुसुम देवी को बाइक पर सावर कर शहर डॉक्टर को दिखाने आ रहा था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें दम्पति घायल हो गए। हादसे की जानकारी समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो तुरंत अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। और घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By