उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बैहरमपुर गांव में तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कमालीपुर गाँव निवासी पुत्तन का 36 वर्षीय पुत्र झुरी लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के बैहरमपुर गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार बोलेरो उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक झूरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!