G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तोराब अली का पुरवा मोहल्ले मे घर में खेल रही किशोरी ने बिजलीं के कटे तार को हाथ से पकड़ लिया। जिससे वह बिजलीं के करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तोराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी बुद्ध विशाल मौर्य की 11 वर्षीय पुत्री नैनशी देवी ने घर में खेलते समय बिजलीं के कटे तार को हाथ से पकड़ लिए जिससे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई।

जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त तार में दौड़ रही बिजलीं के करंट की सप्लाई को बन्द कर किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share