G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के पैगम्बरपुर मोड़ के समीप ई-रिक्शा की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी शिवदयाल का पुत्र सोहन लाल साइकिल से सब्जी लेने जा रहा था। जब वह पैगम्बरपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share