G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गाँव में बीती रात संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार फुलवामऊ गांव निवासी स्व0 सुरेश सविता का 34 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सविता ने संदिग्ध अवस्था में बीती रात घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share