G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के मंझिलगावं गाँव में घर अन्दर सामान लेने गये किशोर को जहरीले साँप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रमेश का 12 वर्षीय पुत्र साजन बीती शाम घर के अन्दर कुछ सामान लेने गया था। तभी वहाँ उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनो को बताई तो परिजन तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share