G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी गाँव में बीती शाम यमुना नदी नहाने जा रहे किशोर बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजनों जनकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी।मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरकण्डी गांव निवासी रामशंकर का 15 वर्षीय पुत्र होरी लाल गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे यमुना नदी नहाने जा रहा था। तभी नदी के किनारे लगे बिजली के पोल को जैसे ही उसने छुआ तभी वह करंट की चपेट में आ गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह किशोर को करंट के चंगुल से छुड़ाकर सदर अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share