उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गाँव के।चौराहा के समीप लगभग 1 माह पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार 23 वर्षीय महिला घायल हो गयी थी। जिसे उपचार के लिए शहर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। हालत बिगडने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। उधर मृतिका के परिजनो ने नर्सिग होम में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में समझौता होने के बाद परिजनो ने शव को पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चले की असोथर थाना क्षेत्र के सरांय भइया गांव निवासी कमलेश अपनी पत्नी राधा देवी को 5 जुलाई को स्कूटी में बैठाकर शहर की ओर आ रहा था। तभी राधानगर थाने के बड़नपुर चौराहा के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उधर परिजन घायल महिला को लेकर शहर के सिविल लाइन स्थित आरके हास्पिटल में भर्ती कराकर ईलाज करा रहे थे। नर्सिंग होम संचालक डा0 रवि आनन्द महिला का इलाज कर रहे थे। लगभग 1 माह इलाज के बाद गुरूवार को महिला की हालत बिगड़न लगी जिस पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान महिला की मौत हो गयी। इसके बाद परिजन आरके हास्पिटल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। लगभग आधा घन्टे के बाद समझौते के दौरान परिजनों ने शव को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी हुयी की इलाज के दौरान लगभग 1 लाख रू0 परिवार वाले खर्च कर चुके थे। पैसा खर्च हो जाने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!