उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड जमालपुर गांव के समीप चार पहिया वाहनों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक वाहन से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के भदोसर थाना क्षेत्र के बालापुर गाँव निवासी शिव शंकर का 25 वर्षीय पुत्र मोहित और जनपद के डीघ थाना क्षेत्र के बकसी का पुरवा गाँव निवासी राम प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र राज दोनो रोजाना एफएमसीजी कम्पनी में काम करते है

आज कम्पनी के काम से चार पहिया वाहन से फतेहपुर जनपद आये थे। जब सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड जमालपुर गाँव के समीप पहुंचे तभी दूसरी चार पहिया वाहन से उनकी भिडन्त हो गई। जिससे दोनो युवक।गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!