G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के पूर्वी बाईपास पर अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के दगेहरा गाँव निवासी जंग बहादुर का 55 वर्षीय पुत्र गुलाब सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के पूर्वी बाईपास पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक ग़ुलाब सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share