G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गयी किशोरी को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वागत केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी भोला की 17 वर्षीय पुत्री सोनम गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share