उत्तर प्रदेश फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के नानामऊ गाँव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव निवासी गगन 25 वर्ष पुत्र उपेंद्र कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो परिजन युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। इलाज दौरान कानपुर में युवक की मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share