उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव के समीप स्थित तालाब किनारे गाय पकड़ने गए युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी दानी का 35 वर्षीय पुत्र लाल कुमार मिर्गी मर्ज़ से पीड़ित था। वह अपनी गाय पकड़ ले तालाब किनारे गया था तभी उसको मिर्गी अटैक आ गया। और वह तालाब में गिर गया जिससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!