G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगो को ज़हरीले साँप ने काट लिया जिसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो दोनो को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के उम्मेदपुर टेनी गाँव निवासी अमर नाथ की 55 वर्षीय पत्नी घर मे काम कर रही थी तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इसी तरह थरियांव थाना क्षेत्र के देवहली गाँव निवासी स्व. राम विशाल की 17 वर्षीय पुत्री खेत मे काम करने गई थी तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। फोन कर घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी की इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share