G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में बीती रात को खुली छत पर सो रहा युवक नींद में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी इंदल कुमार का 40 वर्षीय पुत्र पुनीत कुमार बीती रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव आया था।

और रात की खुली छत पर सो रहा था तभी नींद में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share