उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सदस्या, उत्तर प्रदेश, राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में थाना प्रभारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा समीक्षा की। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों से कहा कि थाना /चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाली महिलाओं के उत्पीड़न आदि से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर पीड़िता को शासन की मंशानुरूप त्वरित न्याय दिलाया जाय।

उन्होंने कहा कि थाना/चौकी में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द निराकरण करे। तत्पश्चात महिला जनसुनवाई के दौरान आज कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराए। उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाय, साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!