G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी कॉलोनी में दो बाइकों की आपस में भिडन्त हो गई जिसमें बाइक सवार दूध विक्रेता घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के पचभिटा गाँव निवसी दुशेरी सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विकास सिंह जो बाइक से फेरी कर दूध बेचने का काम करता है।

आज जब वह कोतवाली क्षेत्र के रानी कॉलोनी में दूध बिक्री करने पहुंचा तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें विकास सिंह घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। और घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share